डॉ. जसविंदर सिंह ने मुख्य कृषि अधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला

डॉ. जसविंदर सिंह ने मुख्य कृषि अधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला

 

जालंधर, 16 सितंबर: डा. जसविंदर सिंह ने आज जलंधर के मुख्य कृषि अधिकारी के तौर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

 

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि किसानों के कार्य को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए और खेतों में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

 

मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान जिले में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश जैसे बीज, खाद और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उन्होंने किसानों से अपील की कि कृषि से संबंधित किसी भी समस्या के लिए वे कार्यालय समय के दौरान उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं।

 

 

इस अवसर पर उप निदेशक बागवानी डा.नरिंदर कलसी और सेवानिवृत्त मुख्य कृषि अधिकारी डा.जसवंत राय भी मौजूद थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More