युद्ध नशों विरूद्ध’: 228वें दिन पंजाब पुलिस ने 296 ग्राम हेरोइन समेत 75 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

युद्ध नशों विरूद्ध’: 228वें दिन पंजाब पुलिस ने 296 ग्राम हेरोइन समेत 75 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

‘नशा छुड़ाओ’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 43 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के उपचार के लिए किया राजी

 

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में नशे के ख़ात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 228वें दिन पंजाब पुलिस ने 376 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 61 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 228 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 33,080 हो गई है।

 

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 296 ग्राम हेरोइन, 497 ग्राम अफीम, 13 किलो भुक्की, 1164 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

71 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें ने पूरे राज्य में 376 छापेमार कार्रवाइयाँ कीं। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 378 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

राज्य सरकार ने राज्य में से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम लागू की है। इसी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 43 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

—-

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More