आई.टी.आई. आदमपुर में अस्थाई तौर पर गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती हेतु आवेदनों की मांग

आई.टी.आई. आदमपुर में अस्थाई तौर पर गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती हेतु आवेदनों की मांग

 

 

 

जालंधर, 15 अक्तूबर: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदमपुर की संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा सैशन 2025-26 हेतु विभिन्न ट्रेडों हेतु अस्थाई तौर से गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए है।

 

 

 

सदस्य सचिव आई.एम.सी. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदमपुर के पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि संस्थान में आर.ए.सी., मैकेनिक इलैक्ट्रिक व्हीकल, टर्नर, प्लंबर, मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेडों हेतु अस्थाई तौर से गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टर भर्ती किए जा रहे है, जिन्हें 15 हजार रुपये प्रति माह का निश्चित मानभत्ता दिया जाएगा।

 

 

 

योग्यता एवं अनुभव की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जानकारी महानिदेशक प्रशिक्षण की वेबसाइट https://dgt.gov.in/cts_datails से प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवार अपना आवेदन मैनुअल/ रजिस्टर्ड डाक/ई-मेल (itiadampur@punjab.gov.in) के माध्यम से 24 अक्तूबर 2025 को शाम 4 बजे तक भेज सकते है। इंटरव्यू 30 अक्तूबर 2025 को संस्थान में सुबह 11 बजे होगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के असली सर्टीफिकेट साथ लेकर आए।

 

………

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More