युद्ध नशों विरूद्ध’ के 226वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.9 किलो हेरोइन सहित 79 नशा तस्कर दबोचे

युद्ध नशों विरूद्ध’ के 226वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.9 किलो हेरोइन सहित 79 नशा तस्कर दबोचे

 

नशा छुड़ाने से संबंधित प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया

 

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत प्रदेश से नशे का पूरी तरह खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ अभियान के 226वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 364 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 63 एफआईआर दर्ज कर 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पिछले 226 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,867 हो गई है।

 

इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम, 674 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7,850 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चल रही इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

 

इस अभियान के दौरान 66 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमें राज्यभर में 364 स्थानों पर छापेमारी में शामिल हुईं। इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 391 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

 

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, डि-एडिक्शन और रोकथाम (इडीपी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राजी किया है।

Related posts

दुबई में अमन अरोड़ा की Sharjah Chamber और IBPC से मुलाकात, UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता

दुबई में अमन अरोड़ा ने हिंदू मंदिर और गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में टेका माथा, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास

CM भगवंत मान की CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन से मुलाकात, पंजाब में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More