युद्ध नशों विरुद्ध’: 175वें दिन पंजाब पुलिस ने 470 स्थानों पर की छापेमारी; 134 नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध’: 175वें दिन पंजाब पुलिस ने 470 स्थानों पर की छापेमारी; 134 नशा तस्कर काबू

 

कार्यवाही के दौरान 95 ऐफआईआरज़ दर्ज, 2.9 किलो हेरोइन बरामद

 

‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 70 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ इलाज के लिये किया राज़ी

 

चंडीगढ़, 23 अगस्त

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 175वें दिन पंजाब पुलिस ने शनिवार को 470 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान राज्य भर में 134 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया और 95 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। इसके साथ 175 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 27,039 हो गई है।

 

छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों से 2.9 किलो हेरोइन, 9 किलो भुक्की, 963 नशीली गोलियां/ कैपसूल और 12,420 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।

 

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।

 

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

 

इस सम्बन्धी विवरण सांझा करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 82 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 490 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

 

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन- आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन एंड प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू करने से पंजाब पुलिस ने ’नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर आज 70 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More