चेतना’ परियोजना के अंतर्गत फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग क्लास की शुरुआत

चेतना’ परियोजना के अंतर्गत फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग क्लास की शुरुआत

 

 

 

जालंधर, 23 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा चेतना परियोजना के अंतर्गत प्राथमिक सहायता ट्रेनिंग कक्षा का शुभारंभ किया ।

 

 

 

जिला रेडक्रॉस भवन में शुरू हुए इस प्रशिक्षण का उद्घाटन सहायक कमिश्नर (ज) रोहित जिंदल ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण को बहुत ध्यान से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया ताकि वे किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना, प्राकृतिक आपदा आदि में घायल व्यक्ति की मदद कर सकें।

 

इससे पहले, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल ने रेडक्रॉस भवन में मुख्य अतिथि के आगमन पर उनका स्वागत किया।

 

लेक्चरार सुनीता रानी ने इस फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग क्लास में दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानव जीवन बचाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

इस अवसर पर लेखाकार नेक राम, रेडक्रॉस सोसाइटी जालंधर के सभी कर्मचारी और प्रशिक्षु भी उपस्थित थे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More