युद्ध नशों  विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने छठे दिन 501 स्थानों पर छापेमारी, 75 नशा तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशों  विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने छठे दिन 501 स्थानों पर छापेमारी, 75 नशा तस्कर गिरफ्तार

53 एफआईआर दर्ज, 8.2 किलोग्राम हेरोइन, 4.5 किलोग्राम अफीम, 1.04 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध

108 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 250 से अधिक पुलिस टीमों ने 635 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़, 6 मार्च:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम को लगातार छठे दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 501 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान, राज्यभर में 53 एफआईआर दर्ज कर 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, छह दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 622 हो गई है।

इस छापेमारी के दौरान, गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 8.2 किलोग्राम हेरोइन, 4.5 किलोग्राम अफीम, 1294 नशीली गोलियां/इंजेक्शन और 1.04 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह कार्रवाई पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशानुसार राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अगले तीन महीनों में पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 108 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1700 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। इस अभियान के दौरान, 635 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति (प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम – ई डी पी) लागू की गई है।

पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के ‘नशा मुक्ति’ भाग के तहत 9 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया, जबकि ‘रोकथाम’ भाग के तहत आज राज्यभर में 172 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का बढ़ा दायरा, 5 लाख से ज्यादा बुजुर्गों ने लिया लाभ; अब दूसरे राज्यों के तीर्थ भी शामिल

73 जिलों में पंजाब के 6 जिले ही सुर्खियों में क्यों? बलतेज पन्नू ने नशे के मुद्दे पर उठाए सवाल

भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूती

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More