आई.एस.आई. से जुड़े बी.के.आई. कार्यकर्ता को यूपी से गिरफ्तार; 3 हैंड ग्रेनेड, 1 अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल बरामद

आई.एस.आई. से जुड़े बी.के.आई. कार्यकर्ता को यूपी से गिरफ्तार; 3 हैंड ग्रेनेड, 1 अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल बरामद
— यूपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत आरोपी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया, जो सितंबर 2024 में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था: डीजीपी गौरव यादव

— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध

— मामले की गहराई से जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़, 6 मार्च:

एक संयुक्त और सुव्यवस्थित ऑपरेशन में, उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) और पाकिस्तान की आई.एस.आई. के सक्रिय सदस्य लाजर मसीह को यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी अमृतसर जिले के गांव कुरलियां का रहने वाला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई आरोपी के सितंबर 2024 में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल से फरार होने की घटना के लगभग पांच महीने बाद की गई।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लाजर मसीह जर्मनी स्थित बी.के.आई. कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के निर्देशों पर काम करता था और पाकिस्तान की आई.एस.आई. के सीधे संपर्क में था। जानकारी के अनुसार, स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी पाकिस्तान स्थित बी.के.आई. के मास्टरमाइंड हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित बी.के.आई. कार्यकर्ता हैपी पासियन का करीबी सहयोगी है।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए, जिनमें तीन हैंड ग्रेनेड,दो जिलेटिन रॉड्स,दो डेटोनेटर,एक विदेशी 7.62 एमएम नोरिंको एम-54 टोकरेव (यू.एस.एस.आर.) पिस्टल और 13 कारतूस
बरामद किए गए हैं।

कई आपराधिक मामलों में था वांछित

जानकारी के मुताबिक, लाजर मसीह पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित था। इनमें अमृतसर ग्रामीण के कम्बो थाना क्षेत्र में विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज एक मामला भी शामिल है, जिसमें लाजर मसीह ने जीवन फौजी को विस्फोटक, हथियार और नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने में मदद की थी।

इसके अलावा, अमृतसर के झंडेर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में भी आरोपी की तलाश थी, जिसमें उसने अपने हैंडलर जीवन फौजी के निर्देशों पर, कलानौर और डेरा बाबा नानक क्षेत्र में टारगेट किलिंग के लिए हथियार और अन्य लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More