युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर के मोचियां मुहल्ला बस्ती शेख में नशा तस्कर की अवैध निर्माण ध्वस्त

युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर के मोचियां मुहल्ला बस्ती शेख में नशा तस्कर की अवैध निर्माण ध्वस्त

 

 

 

पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई

 

 

 

जालंधर, 24 नवंबर : पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जालंधर में आज एक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से स्थानीय मोचियां मुहल्ला, बस्ती शेख में कुख्यात नशा तस्कर की अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

 

 

 

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप कुमार शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की।

 

 

 

यह अवैध निर्माण विशाल उर्फ लोटा पुत्र पिंका, निवासी मोचियां मुहल्ला, बस्ती शेख का था, जो थाना डिवीजन नंबर 5 के अधिकार क्षेत्र में आता है। विशाल एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पहले से ही 7 मामले दर्ज है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस द्वारा नशे से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नशा तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

 

 

 

 

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More