जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में 27 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में 27 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप

 

 

 

जालंधर, 24 नवंबर : युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में 27 नवंबर 2025 को प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।

 

 

 

जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लेसमेंट कैंप गुरुवार को स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सरकारी आई.टी.आई. (महिला) जालंधर द्वारा इलेक्ट्रीशियन/सी.एन.सी. ऑपरेटर की 2 पदों और जी.पी.जी. कैटल फीड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सेल्स ऑफिसर की 10 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन/सी.एन.सी. ऑपरेटर के लिए आई.टी.आई.सी.आई.टी.एम. योग्यता वाले आयु 18-30 वर्ष (लड़के-लड़कियां और सेल्स ऑफिसर के लिए ग्रेजुएट, आयु 18-35 वर्ष हिस्सा ले सकते है। उन्होंने सभी इच्छुक युवाओ को इस प्लेसमेंट कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More