फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक और नशा तस्कर का घर ढहाया गया
नशा तस्कर प्रवीण रानी @ रवीना का घर ध्वस्त किया गया।
नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा – एसएसपी फाजिल्का
फाजिल्का, 29 जून 2025 – श्री गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक पंजाब; श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस, डीआईजी फिरोजपुर रेंज; और श्री गुरमीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, फाजिल्का के दिशा-निर्देशों के तहत फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
आज थाना अरणीवाला के अंतर्गत आने वाले गांव टाहलीवाला बोदला में नशा तस्कर प्रवीण रानी @ रवीना पुत्री चीमन लाल निवासी टाहलीवाला बोदला के घर को ढहा दिया गया। यह महिला लंबे समय से नशा तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त थी और इसके खिलाफ पहले से ही निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:
एफआईआर नंबर 24 दिनांक 07.03.2025, धारा 21 NDPS एक्ट, थाना अरणीवाला
एफआईआर नंबर 98 दिनांक 27.09.2023, धारा 379, 411 आईपीसी, थाना अरणीवाला
प्रवीण रानी ने नशा बेचने और चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराध किए हैं। सिविल प्रशासन की मांग पर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैरकानूनी रूप से बनाए गए उसके घर को ढहाने की कार्रवाई की।
एसएसपी फाजिल्का श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह जंग अभी रुकी नहीं है। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही जंग में सिर्फ नशा बेचने वालों को काबू नहीं किया जा रहा, बल्कि नशा करने वाले युवाओं को भी नया जीवन देने हेतु उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। उनका इलाज मुफ्त किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
फाजिल्का पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे भी इस मुहिम में हमारा साथ दें। यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचते या खरीदते हुए नजर आता है, तो तुरंत सूचना फाजिल्का कंट्रोल रूम नंबर 85588-00900 या Safe Punjab चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।