पेंशनर सेवा पोर्टल’ की सेवाएं अब जिले के 23 सेवा केंद्रों में भी मिलेंगी – डिप्टी कमिश्नर

पेंशनर सेवा पोर्टल’ की सेवाएं अब जिले के 23 सेवा केंद्रों में भी मिलेंगी – डिप्टी कमिश्नर

 

होशियारपुर, 07 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पेंशनरों के लिए पेंशन सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए तैयार किए गए ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ की शुरुआत करने का ऐलान किया, जिसकी सेवाएं अब जिले के 23 सेवा केंद्रों में भी मिलेंगी।

 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने सेवामुक्त कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ प्रदेश के सभी पेंशनरों के लिए समय पर, सही और बाधा रहित पेंशन सेवाओं को सुनिश्चित बनाएगा।

 

आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल https://pensionersewa.punjab.gov.in है, का उद्देश्य पेंशन वितरण मामलों की प्रक्रिया के कार्य प्रवाह को स्वचालित करना और पेंशनरों तथा परिवारिक पेंशनरों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पोर्टल शुरू में पेंशनरों को छह मुख्य सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना, उत्तराधिकारी मॉड्यूल के माध्यम से पेंशन को परिवारिक पेंशन में बदलने के लिए आवेदन देना, लीव ट्रैवल कंसेशन (एल.टी.सी.) लेने के लिए आवेदन देना, शिकायत निवारण मॉड्यूल के माध्यम से पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करना, और प्रोफाइल अपडेशन मॉड्यूल के माध्यम से पेंशनर के निजी विवरणों में अपडेशन/बदलाव करना शामिल है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इन सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। उन्होंने कहा कि पेंशनर पोर्टल पर उपलब्ध आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी करके ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ पर रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद पेंशनर अपने मोबाइल फोन, पी.सी., या लैपटॉप के माध्यम से पोर्टल पर अपनी लॉगिन आई.डी. का उपयोग करके घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इन सेवाओं का लाभ निकटतम सेवा केंद्रों, सेवा की होम डिलीवरी की मांग करके, संबंधित पेंशन वितरित करने वाले बैंकों या जिला खजाना कार्यालयों पर जाकर भी लिया जा सकता है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More