खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास: डॉ. रवजोत सिंह

खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास: डॉ. रवजोत सिंह

 

– रयात बहारा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में हुए स्थानीय निकाय मंत्री

 

– स्थानीय निकाय मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

होशियारपुर, 7 नवंबर:

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के खेल मैदान में आयोजित जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप टूर्नामेंट में विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी को अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास सिखाते हैं तथा समाज को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाते हैं।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके उत्साह और खेल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य भर में खेल सुविधाओं के विस्तार, कोचिंग सेंटरों के सुदृढ़ीकरण और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

 

उन्होंने कहा कि खो-खो जैसे देशी खेलों की लोकप्रियता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने की दिशा में ऐसे टूर्नामेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन कमेटी की भी प्रशंसा की जिन्होंने इस प्रतियोगिता को उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराया।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. रवजोत सिंह ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेलों में मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More