पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की उच्च स्तरीय बैठक

पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश, राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

*मुख्यमंत्री ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के दिए निर्देश*

चंडीगढ़, 25 अप्रैल: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। ऐसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

          भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के लिए हरियाणा छोड़ने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2025 है। हालांकि, चिकित्सा वीजा धारकों के लिए यह सीमा 29 अप्रैल, 2025 तक है। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी।

          मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट किया कि राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। वर्तमान में हरियाणा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 1,157 कश्मीरी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन को छात्रों की समस्याओं और चिंताओं को प्राथमिकता से सुलझाने तथा उन्हें सुरक्षा और भरोसे का माहौल प्रदान करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More