पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूल बन रहे हैं बदलते पंजाब की बोलती तस्वीर – हरजोत बैंस
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने चनौली-बसी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 37 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में 12 प्रतिशत बजट बढ़ाकर रचा इतिहास।
विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा – “पंजाब की 12 हजार सरकारी स्कूलों में शुरू हुई ऐतिहासिक क्रांति।”
नूरपुर बेदी, 7 अप्रैल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू हुई शिक्षा क्रांति की लहर के तहत आज से पंजाब के 350 सरकारी स्कूलों में ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य के इतिहास में पहली बार शिक्षा क्षेत्र के बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि कर एक नया इतिहास रच दिया है।
यह बात शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर विधानसभा क्षेत्र के चनौली-बसी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में करीब 37 लाख रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार के प्रयासों से पंजाब तेजी से बदल रहा है और #पंजाब_शिक्षा_क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूल अब मॉडल और कॉन्वेंट स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। इस बदली हुई शिक्षा व्यवस्था ने अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर मोड़ा है।
चनौली-बसी स्कूल की बदली हुई तस्वीर साफ दिखाई दे रही है, जहां 15 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर की चारदीवारी का निर्माण किया गया है, 1.18 लाख रुपये की लागत से छात्र-छात्राओं के लिए टॉयलेट ब्लॉक और 11 लाख रुपये की लागत से एक इंटीग्रेटेड साइंस लैब तैयार की गई है।
इसके अलावा, 10 लाख रुपये की लागत से हॉल रूम का नवीनीकरण और साइकिल स्टैंड के लिए जगह तैयार की गई है। उन्होंने स्कूल में बनी पंजाबी लैब का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि पंजाब के 12 हजार सरकारी स्कूलों का स्वरूप बदल रहा है। अब स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड टीचर्स को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर, फिनलैंड और आईआईएम भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चनौली-बसी के लोगों ने उन्हें रिकॉर्ड बहुमत से जिताया है। अब यहां 35 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य हो रहा है, 4 ट्यूबवेल स्वीकृत हो चुके हैं, और करोड़ों रुपये के अन्य विकास कार्य भी क्षेत्र में जारी हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमारा भविष्य हैं, जिन्हें हर सुविधा देना सरकार की जिम्मेदारी है। शिक्षकों की अथक मेहनत छात्रों की सफलता में अहम भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल शरणजीत कौर और अन्य स्टाफ द्वारा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और विधायक दिनेश कुमार चड्ढा का विशेष सम्मान किया गया। शिक्षा मंत्री ने विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) चंद्र ज्योति सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार मित्तल, डीएसपी अजय सिंह, अन्य अधिकारी, स्कूल स्टाफ, पंचायत सदस्यों, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।