निर्वाचन आयोग वीटीआर साझा करने की प्रक्रिया को करेगा अपग्रेड

निर्वाचन आयोग वीटीआर साझा करने की प्रक्रिया को करेगा अपग्रेड

 

भारत निर्वाचन आयोग अनुमानित मतदाता मतदान प्रतिशत रुझानों की समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए एक सुव्यवस्थित, प्रौद्योगिकी संचालित प्रणाली शुरू करेगा। यह नई प्रक्रिया पहले की मैनुअल रिपोर्टिंग विधियों से जुड़े समय अंतराल को काफी कम करगी। मतदाता उपस्थिति (वीटीआर) ऐप को अपडेट करने की प्रक्रिया, पहले एक सहायक, गैर-वैधानिक तंत्र के रूप में विकसित की गई थी ताकि जनता को अनुमानित मतदान प्रतिशत रुझानों से अवगत करवाया जा सके, अब इसे तेज़ और सटीक अपडेट सुनिश्चित करने के लिए सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने आज यहां दी। यह पहल आयोग की समय पर सार्वजनिक संचार सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कई अवसरों पर रेखांकित किया है।

उन्होंने बताया कि इस नई पहल के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) अब मतदान दिवस पर हर दो घंटे में ईसीआईएनइटी ऐप पर सीधे मतदाता उपस्थिति दर्ज करेंगे, जिससे मतदान रुझनों के अद्यतन में समय की देरी कम होगी।

उन्होंने कहा कि अब पीआरओ मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद, मतदान केंद्र छोड़ने से पहले ईसीआईएनइटी ऐप में आंकड़े दर्ज करेंगे, जिससे देरी कम होगी और मतदान समाप्ति के बाद अनुमानित मतदान प्रतिशत की जानकारी निर्वाचन क्षेत्रवार अद्यतन वीटीआर ऐप पर उपलब्ध हो सकेगी, बशर्ते नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध हो।

उन्होंने बताया कि यह अद्यतन वीटीआर ऐप बिहार चुनावों से पहले ईसीआईएनइटी का अभिन्न हिस्सा बन जाएगी। इससे पहले, मतदान डेटा सेक्टर अधिकारियों द्वारा मैनुअली एकत्र किया जाता था और रिटर्निंग अधिकारियों को फोन कॉल, एसएमएस या मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से भेजा जाता था। यह जानकारी हर दो घंटे में एकत्र कर वीटीआर ऐप पर अपलोड की जाती थी। कई बार मतदान प्रतिशत रुझनों को देर रात या अगले दिन भौतिक रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद ही अपडेट किया जाता था, जिससे 4 से 5 घंटे या उससे अधिक की देरी होती थी और इससे शंका उत्पन्न होने की संभावना भी बनती थी।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More