नामांकन पत्रों की जांच के बाद 15 नामांकन सही पाये गए: सिबिन सी

लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव

 

नामांकन पत्रों की जांच के बाद 15 नामांकन सही पाये गए: सिबिन सी

 

चंडीगढ़, 3 जून

 

पंजाब विधान सभा की 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गए हैं।

 

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए 26 मई से 2 जून तक कुल 22 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखि़ल किये गये थे और आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गए हैं।

 

इन 15 उम्मीदवारों के नाम हैं – इंज. बलदेव राज कतना (आज़ाद), भारत भूषण ( इंडियन नेशनल कांग्रेस), एडवोकेट परउपकार सिंह घूमन्न (शिरोमणि अकाली दल), संजीव अरोड़ा (आम आदमी पार्टी), परमजीत सिंह भराज (आज़ाद), ऐल्बर्ट दुआ ( आज़ाद), जतिन्दर कुमार शर्मा (नेशनल लोक सेवा पार्टी), कमल पवार (आज़ाद), राजेश शर्मा (आज़ाद), नीटू (आज़ाद), जीवन गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी), नवनीत कुमार (शिरोमणि अकाली दल अमृतसर), रेनू (आज़ाद), पवनदीप सिंह (आज़ाद) और गुरदीप सिंह काहलो (आज़ाद)।

 

उन्होंने आगे बताया कि 5 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं, जिसके बाद साफ़ हो जायेगा कि लुधियाना पश्चिमी सीट के उप चुनाव के लिए कुल कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts

पंजाब में पहली बार Hockey Asian Champions Trophy, CM भगवंत मान का ऐलान- फ्री में देख सकेंगे सभी मैच

श्री हजूर साहिब में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने टेका माथा, पंजाब की खुशहाली और शांति के लिए की अरदास

शेर-ए-पंजाब T20 लीग के समापन पर CM भगवंत मान का संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More