नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग को लोगों के सहयोग से अंजाम तक पहुंचाया जाएगा: ब्रम शंकर जिम्पा

“युद्ध नशे के विरुद्ध”

नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग को लोगों के सहयोग से अंजाम तक पहुंचाया जाएगा: ब्रम शंकर जिम्पा

– विधायक ने वार्ड नंबर 47 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में की शिरकत

 

होशियारपुर, 4 अगस्त :

पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत होशियारपुर के वार्ड नंबर 47 में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जिम्पा ने कहा कि नशा आज के युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग को लोगों के सहयोग से अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ता है।

 

विधायक ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने बच्चों को नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि इस बुराई को न केवल प्रशासनिक कार्रवाई से, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, एस.एच.ओ. मॉडल टाउन गुरसाहिब सिंह, पार्षद बिमला देवी, कमलजीत कम्मा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर कंचन दियोल, कुलवंत सिंह, सुरिंदर भोगल, बृज मट्टू, विकास मट्टू सहित अन्य प्रमुख नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे।

Related posts

संगरूर के तूर बंजारा से भाजपा नेताओं को भगाया, आप के बलतेज पन्नू ने कहा- धर्म और जाति के आधार पर वोट की राजनीति दूसरी जगहों पर हो सकती है, पंजाब में नहीं

तूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदिया

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप सिंह धालीवाल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More