दिया कुमारी : टूरिज्म कैलेंडर में शामिल होगा मीरा महोत्सव

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर,16 अगस्त। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि मेड़ता का मीरा महोत्सव शीघ्र ही राज्य कैलेंडर में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से उपखंड स्तर पर मीरा महोत्सव मनाया जाता रहा है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इस बार उपखण्ड स्तर पर मनाये जा रहे मीरा महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए 14 अगस्त बुधवार को मेड़ता पहुंची थी जहां पर उन्होंने ने उक्त घोषणा की। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र वासियों की ओर से मीरा महोत्सव को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल किये जाने की मांग निरंतर हो रही थी, जिसे उपमुख्यमंत्री ने पूरा किया है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मीरा महोत्सव को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीरा स्मारक का अवलोकन कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि मीराबाई ने बाल्यकाल से ही भक्ति का मार्ग चुना। हम सौभाग्यशाली है कि मां मीरा जैसी कृष्ण भक्त का राजस्थान में जन्म हुआ। इस सांस्कृतिक विरासत को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है। इसको जिन्दा रखने व इतिहास बताने का काम किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More