तरन तारन उपचुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 3 नामांकन पत्र दाखिल

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब

 

तरन तारन उपचुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 3 नामांकन पत्र दाखिल

 

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर

 

पंजाब विधानसभा की 21-तरन तारन सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

 

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 21-तरन तारन सीट के लिए आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर और कंचनप्रीत कौर (कवरिंग उम्मीदवार) ने भी अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन 13 और 14 अक्टूबर को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2025 है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More