डिप्टी कमिश्नर ने पाबंदियों के आदेश वापस लिए

डिप्टी कमिश्नर ने पाबंदियों के आदेश वापस लिए

 सहयोग के लिए जिलावासियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया

जालंधर, 10 मई:

स्थिति सामान्य होने के बाद आज शाम डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा जिले में जारी सभी पाबंदियों के आदेश वापस ले लिए गए है। उन्होंने जिलानिवासियों और मीडिया के प्रति भी उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

डा.अग्रवाल द्वारा दोपहर बाद सभी एस.डी.एम. व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की हर परिस्थिति में जिला निवासियों के साथ खड़े रहने की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद भी अधिकारी आम लोगों को हर प्रकार का सहयोग व सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहें।

डा.अग्रवाल ने इस दौरान समर्पण भाव से काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की भी सराहना की।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More