जान-माल के नुकसान से बचने के लिए लोग ड्रोन/मिसाइल गिरने वाली जगहों पर जाने से बचें-धालीवाल

जान-माल के नुकसान से बचने के लिए लोग ड्रोन/मिसाइल गिरने वाली जगहों पर जाने से बचें-धालीवाल

 

पंजाब की मान सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए चट्टान की तरह खड़ी है-भगत

 

कैबिनेट मंत्रियों ने ड्रोन गिरने वाले गांवों राणेवाली और वडाला भिट्टेवढ का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

 

चंडीगढ़ / राजासांसी /अजनाला, 10 मई:

 

बीती रात पाकिस्तान द्वारा दागे गए ड्रोन जो कस्बा राजासांसी के पास गांव राणेवाली-मुगलानीकोट में खेतों में और श्री राम तीर्थ के पास गांव वडाला भिट्टेवढ में गिरे थे, से उत्पन्न ताजा हालात का जायजा लेने के लिए आज विशेष रूप से प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री पंजाब स: कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। घटना स्थल पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स: धालीवाल ने कहा कि रात के समय पाकिस्तान द्वारा हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए भेजे जा रहे ड्रोन/मिसाइलों, जिन्हें भारतीय सेना द्वारा हवा में ही निष्क्रिय कर दिया जाता है, के गिरे मलबे को देखने के लिए ग्रामीणों द्वारा न जाया जाए, क्योंकि ड्रोन/मिसाइलों के गिरे मलबे में कुछ अंश विस्फोटक होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री के फटने से मौके पर मौजूद लोगों के जान-माल का नुकसान होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जगह ड्रोन/मिसाइल गिरने की स्थिति में पुलिस या सेना को सूचना दी जाए।

 

इस मौके पर बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके पंजाब में सिविल नागरिकों को ड्रोन/मिसाइल हमलों का शिकार बनाए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 1947 के बाद भारत के साथ युद्ध छेड़कर बुरी तरह मुंह की खाने के बावजूद अपनी भारत विरोधी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं इस बार भी पाकिस्तान द्वारा छेड़े जा रहे युद्ध में पाकिस्तान के दाँत खट्टे कर रही हैं। उन्होंने पंजाब वासियों को राज्य सरकार का भरोसा दोहराया कि इस युद्ध जैसी तनावपूर्ण स्थिति में सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह पंजाब वासियों और भारतीय सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More