कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई एस आई सी) द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई पी एफ़ ओ) के साथ मिलकर एक संयुक्त जागरूकता सत्र का आयोजन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई एस आई सी) द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई पी एफ़ ओ) के साथ मिलकर एक संयुक्त जागरूकता सत्र का आयोजन

उप क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम लुधियाना द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, लुधियाना के साथ मिलकर दिनांक 29.07.2025 को CICU (Chamber of Industrial & Commercial Undertakings), फोकल पॉइंट लुधियाना में नियोजकों (Employers) के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना के प्रभारी श्री प्राणेश कुमार सिन्हा तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, लुधियाना के आयुक्त श्री परितोषदीप सिंह सेखों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान श्री अजीत कुमार, सहायक निदेशक (ईएसआईसी) द्वारा वहा पर मौजूद नियोक्ताओं को हाल ही में लागू की गई “नियोक्ताओं और कर्मचरियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना” (SPREE) 2025 जो कि 1 जुलाई से 31 दिसम्बर 2025 तक लागू रहेगी, के बारे में अवगत करवाया गया। इस योजना के तहत नियोक्ता अपनी इकाइयों और कर्मचारियों को ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा और एमसीए पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से पंजीकृत कर सकते है। यह पंजीकरण, नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से वैध माना जाएगा तथा पंजीकरण से पहले की अवधि के लिए कोई निरीक्षण या पिछले रिकॉर्ड की माँग नहीं की जाएगी। श्री प्राणेश कुमार सिन्हा (संयुक्त निदेशक, प्रभारी) द्वारा SPREE 2025 के बारे में जानकारी देते हुए सूचित किया गया कि यह योजना पूर्वव्यापी दंड के डर को दूर करके और पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाकर स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करती है। इसका उद्देश्य छूटे हुए प्रतिष्ठानों और श्रमिकों को ईएसआई के दायरे में लाना और व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान ईपीएफ़ओ द्वारा 1 अगस्त से आरंभ होने वाली प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (ELI) के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में CICU के अधिकारी श्री हनी सेठी (महासचिव), श्री अजय भारती (वित्त सचिव), श्री रजनीश बंसल (सदस्य), आशीष बंसल (सदस्य) तथा अन्य सदस्य भी मौजूद थे जिन्होने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये कहा की इस प्रकार के आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की एक अच्छी पहल है जिससे नियोजको को विभिन्न सरकारी विभागो द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार बंगालिया (सहायक निदेशक), श्री सुरेश कुमार (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), श्री रवीन्द्र कुमार (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), श्री हरमेश लाल (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी), श्री रमेश लाल (शाखा प्रबंधक, फोकल पॉइंट)  तथा ईपीएफ़ओ विभाग के प्रतिनिधियों के साथ 80 से अधिक नियोजक तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

महा शिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में की प्रार्थना, पंजाब की खुशहाली की कामना

हरपाल सिंह चीमा: युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, कलानौर में कांग्रेस नेता गुरकीरत सहित तस्कर पकड़े गए

बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा बेनकाब किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More