एस.डी.एम. द्वारा सतलुज नदी के किनारे बसे गाँवों का दौरा कर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायज़ा
बेला रामगढ़ में गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल को नदी के पानी से बचाने हेतु डंगा लगाने के दिए निर्देश
हरजोत बैंस कैबिनेट मंत्री श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के नदी किनारे बसे गाँवों की स्थिति की लगातार कर रहे निगरानी
नंगल, 28 अगस्त (2025)
उप मंडल मजिस्ट्रेट नंगल श्री सचिन पाठक ने आज सतलुज नदी के किनारे बसे गाँवों का दौरा किया और नदी किनारे रह रहे लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बेला रामगढ़, पत्ती टेक सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में सतलुज नदी का पानी प्रवेश करने की सूचना पर तत्काल पहुँचकर ड्रेनेज विभाग के एस.डी.ओ. करणवीर सिंह को डंगा लगाकर पानी के बहाव को रोकने के निर्देश दिए और कहा कि यह कार्य तुरंत शुरू करवाया जाए।
उन्होंने बताया कि हरजोत बैंस कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के नदी और नहर किनारे बसे गाँवों की पल-पल की खबर रखी जा रही है और वे स्थिति का लगातार जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार सभी हालात पर नज़र रख रही है।
एस.डी.एम. ने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारा साहिब पहुँचकर वहाँ मौजूद लोगों से बातचीत की, जिनके अनुसार यह गुरुद्वारा साहिब सतलुज नदी के नज़दीक निचले स्तर पर स्थित है। अक्सर बरसात के दौरान जब सतलुज नदी में अधिक मात्रा में पानी आता है, तो यहाँ पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, हम तुरंत प्रबंध करने पहुँच गए। जल्द ही सतलुज नदी किनारे से गुरुद्वारा साहिब की ओर हो रहा पानी का रिसाव बंद हो जाएगा और गुरुद्वारा साहिब की इमारत व लंगर हाल सुरक्षित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सतलुज नदी में 30,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो नियंत्रणाधीन है। उन्होंने कहा कि यदि अगले दिनों में हिमाचल प्रदेश में वर्षा नहीं होती है, तो यह क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि हमारे कर्मचारी पूरे क्षेत्र का लगातार दौरा कर जायज़ा ले रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारा कंट्रोल रूम हर समय सक्रिय है, जिसका कंट्रोल रूम फोन नं.: 01887-221030 है।
एस.डी.एम. द्वारा सतलुज नदी के किनारे बसे गाँवों का दौरा कर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायज़ा
एस.डी.एम. द्वारा सतलुज नदी के किनारे बसे गाँवों का दौरा कर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायज़ा
24