सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

 

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा

 

होशियारपुर, 1 जुलाई :

 

विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान पर चल रहे सालाना मेले में होशियारपुर से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल विशेष तौर पर पहुंचे और नतमस्तक होने के बाद कमियुनिटी सैंटर के निर्माण का नींव पत्थर रखा जो कि एमपी लैंड फंड से बनाया जाएगा, इस मौके दरबार के गद्दीनशीन बाबा सुरेश शाह और पंचायत मैंबरों की तरफ से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल का स्वागत किया गया। इस समय अपने संबोधन में डा. चब्बेवाल ने पंडाल में मौजूद संगत को जानकारी देते हुए बताया कि अज्जोवाल-महिंगरोवाल रोड के निर्माण का काम कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा जिस पर पंजाब सरकार 8 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करने जा रही है और इसी तर्ज पर महिंगरोवाल पुल का निर्माण कार्य भी जलद शुरू होगा जिस पर 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। डा. चब्बेवाल ने कहा कि कमियुनिटी हाल के अलावा कपाहट गांव समेत कंडी के विकास पर खर्च होने वाले पैसे में कमी नहीं आने दी जाएगी, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति लोगों के पास है, कोई व्यक्ति चाहे तो मेहनत करके डाक्टर, आईपीएस, आईएएस, इंजी. तो बन सकता है लेकिन लीडर-नेता बनने के लिए लोगों का साथ और आशीर्वाद जरूरी है जिसके साथ जनता होगी वही लीडर बनेगा। डा. चब्बेवाल ने कहा कि मुझे विधान सभा हलका चब्बेवाल समेत अन्य और 8 विधान सभा हलकों की सेवा करने का मौका आप लोगों ने दिया है और मैं आपको विशवाश दिलाता हू कि लोगों की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, जिस जगह भी विकास की जरूरत है उनकी निशानदेही की जा रही है और सभी जगहों पर बराबर विकास करवाया जाएगा। इस मौके डा. राज कुमार चब्बेवाल और पंचायत मैंबरों की तरफ से दरबार में पौधें भी लगाए गए। आखिर में बाबा सुरेश शाह की अगुवाई में कमेटी और पंचायत मैंबरों की तरफ से डा. राज कुमार चब्बेवाल को सममानित किया गया। समागम के दौरान मंच संचालक की भूमिका सतपाल ने निभाई।

कैप्शन-संगत को संबोधन करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल व साथ मौजूद है बाबा सुरेश शाह

व अन्य।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More