Table of Contents
England Women Squad for ODI World Cup 2025: भारत के बाद अब इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भी आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार नैट साइवर-ब्रंट टीम की कप्तानी करेंगी और यह उनके करियर का पहला आईसीसी टूर्नामेंट बतौर कप्तान होगा। टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका में होना है।
इंग्लैंड की टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी
हेदर नाइट, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कुछ समय तक टीम से बाहर थीं, अब फिट होकर स्क्वाड में वापस आ गई हैं। इसी तरह डैनी वायट-हॉज भी वापसी कर रही हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ पिछली सीरीज मिस की थी। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से इंग्लैंड टीम को मजबूती मिलेगी।
Also Read: एशिया कप 2025: टीम इंडिया UAE के लिए कब होगी रवाना? बिना…
चार स्पिनर्स के साथ उतर रहा है इंग्लैंड
वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका जैसे उपमहाद्वीपीय देशों में खेला जाएगा, जहां पिचें स्पिनर्स के लिए अनुकूल होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड ने चार स्पिन गेंदबाजों – सोफी एक्लेस्टोन, साराह ग्लेन, चार्ली डीन और लिंसे स्मिथ को अपनी टीम में शामिल किया है।
कौन खिलाड़ी नहीं बना पाए टीम का हिस्सा?
इस बार केट क्रॉस, माइया बाउचर और एलीस डेविडसन-रिचर्ड्स को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। वहीं, शार्लेट एडवर्ड्स बतौर हेड कोच अपना पहला ICC टूर्नामेंट संभालेंगी।
पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
इंग्लैंड महिला टीम को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 3 अक्टूबर 2025 को बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। हालांकि, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की स्थिति पर कुछ विवाद होने के कारण मैच के स्थान में बदलाव हो सकता है।
इंग्लैंड का महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 स्क्वाड:
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, हेदर नाइट, डैनी वायट-हॉज, चार्ली डीन, लॉरेन बेल, सोफी डंकले, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ, सारा ग्लेन, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, लॉरेन फाइलर।