Table of Contents
UAE ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 World Cup 2026 में बनाए 173 रन। कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की धुआंधार साझेदारी ने मैच में उलटफेर की उम्मीद जगाई।
2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक अपनी धमाकेदार खेल दिखा रहे हैं और इसी क्रम में यूएई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की शानदार साझेदारी ने कीवी गेंदबाजों की नींव हिला दी।
मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की रिकॉर्ड साझेदारी
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज आर्यांश मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने मिलकर 107 रनों की धुआंधार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मुहम्मद वसीम ने 45 गेंद में 66 रन, जबकि शराफू ने 47 गेंद में 55 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार है जब किसी एसोसिएट टीम ने फुल मेंबर देश के खिलाफ शतकीय साझेदारी की हो।
also read: वानिंदु हसरंगा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, बने टी20…
टीम की अन्य बल्लेबाजी और तेजतर्रार अंत
मुहम्मद वसीम और शराफू के अलावा, कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि, मयंक कुमार ने 13 गेंद में 21 रन की तेजी से रन जोड़े, जिससे यूएई का स्कोर 173 तक पहुंच गया।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी प्रदर्शन
न्यूजीलैंड ने अपने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिया, लेकिन 2 ओवर में 30 रन खर्च कर दिए। पारी के 17वें ओवर में उन्हें 27 रन लगे। वहीं, मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए, लेकिन उनका ईकॉनमी रेट 9 से अधिक रहा। अंतिम 3 ओवरों में यूएई ने 44 रन जोड़े और न्यूजीलैंड के लिए चुनौती खड़ी कर दी।
यूएई की यह बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े उलटफेर की संभावना को जीवित रखती है, और फैंस अब इस मुकाबले के नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।