Papankusha Ekadashi : पापांकुशा एकादशी कब है?13 या 14 अक्टूबर,जानें पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Papankusha Ekadashi : पापांकुशा एकादशी कब है?13 या 14 अक्टूबर,जानें पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Papankusha Ekadashi : पापांकुशा एकादशी का पर्व हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है

Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा मिलती है, जो आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करती है। इस बार पापांकुशा एकादशी की तिथि पर मतभेद है। चलिए जानते हैं कि इस बार पापांकुशा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा: 13 या 14 अक्टूबर?

Papankusha Ekadashi: सनातन धर्म के अनुयायी पापांकुशा एकादशी को बहुत महत्व देते हैं। ये दिन श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को अद्भुत लाभ मिलता है। यह आपको अनजाने में किए गए पापों से भी छुटकारा दिलाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का पर्व हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। चलिए जानते हैं पापांकुशा एकादशी के व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

पापांकुशा एकादशी कब मनाई जाती है?
पंचांग के अनुसार, इस बार की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09:08 मिनट से शुरू होगी और 14 अक्टूबर 2024 को सुबह 06:41 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म के लोग 13 अक्टूबर 2024 को पापांकुशा एकादशी का पर्व मना सकते हैं, क्योंकि इस दिन सूर्योदय की तिथि है।

वैष्णव समाज के अनुयायी ये व्रत आश्विन माह की एकादशी तिथि के अगले दिन, यानी 14 अक्टूबर 2024 को रखेंगे।

Related posts

गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री 2026: गणपति बप्पा की पूजा के लिए A to Z पूरी लिस्ट

घर की नेमप्लेट के लिए लकड़ी, मेटल या पत्थर? जानें वास्तु के अनुसार कौन-सा है शुभ

वराह जयंती 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More