WhatsApp पर जल्द ही आएगा नया फीचर: एक ही डिवाइस पर चलेंगे दो अकाउंट

WhatsApp पर जल्द ही आएगा नया फीचर: एक ही डिवाइस पर चलेंगे दो अकाउंट

WhatsApp iOS यूजर्स के लिए नया फीचर जल्द आ रहा है। अब एक ही iPhone पर दो WhatsApp अकाउंट्स इस्तेमाल करें, अलग चैट और नोटिफिकेशन के साथ।

WhatsApp iOS Users के लिए खुशखबरी – अब आप एक ही iPhone डिवाइस पर दो WhatsApp अकाउंट्स चला पाएंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

नया अकाउंट लिस्ट सेक्शन

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, बीटा टेस्टर्स ने ऐप की सेटिंग में नया अकाउंट लिस्ट सेक्शन देखा है। इस सेक्शन के जरिए यूजर नया अकाउंट जोड़ सकते हैं।

  • यूजर नए नंबर से अकाउंट बना सकते हैं।

  • किसी दूसरे डिवाइस पर चल रहे WhatsApp Business अकाउंट को लिंक किया जा सकता है।

  • QR कोड स्कैन करके कंपेनियन अकाउंट से कनेक्ट किया जा सकता है।

सेटअप पूरा होने के बाद, सेकेंडरी अकाउंट्स की चैटिंग और सेटिंग्स प्राइमरी डिवाइस पर ऑटोमैटिक सिंक हो जाएगी।

दोनों अकाउंट्स अलग तरीके से काम करेंगे

ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों अकाउंट्स पूरी तरह अलग काम करेंगे।

  • अलग-अलग चैट बैकअप और नोटिफिकेशन प्रीफरेंस

  • अलग सेटिंग्स, ताकि दोनों अकाउंट्स में इंटरफेयर न हो

  • नोटिफिकेशन पर लेबल होगा, जिससे यूजर पहचान सके कि यह किस अकाउंट का है

रोलआउट कब होगा?

WhatsApp अभी इस फीचर की बीटा टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी। फिलहाल इस फीचर की ऑफिशियल टाइमलाइन सामने नहीं आई है। इस फीचर के आने के बाद, यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के आसानी से दो WhatsApp अकाउंट्स एक ही iPhone पर चला सकेंगे।

Related posts

Oppo K15 चीन में लॉन्च: 8,000mAh की विशाल बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ नया दांव

लावा के दो नए सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च: Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 (4G)

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More