WhatsApp Hidden Features 2026: जानें WhatsApp के छिपे हुए फीचर्स जैसे अलग नोटिफिकेशन टोन, दो अकाउंट्स एक फोन में और वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट, अभी से शुरू करें इस्तेमाल।
WhatsApp को करोड़ों लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके कई फीचर्स ऐसे हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी नहीं होती। WhatsApp ने SMS की जरूरत को लगभग खत्म कर दिया है और लोग अब कॉन्टैक्ट, एड्रेस या जरूरी मैसेज भेजने के लिए सीधे WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस ऐप में कई छिपे हुए फीचर्स हैं, जिन्हें जानकर आपकी चैटिंग और भी आसान हो सकती है।
1. हर यूजर के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन
अक्सर लोग एक जैसी नोटिफिकेशन टोन इस्तेमाल करते हैं, जिससे पता नहीं चल पाता कि कौन-सा मैसेज किसने भेजा। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग नोटिफिकेशन टोन सेट कर सकते हैं। इसके लिए किसी चैट को ओपन करें, कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें, स्क्रॉल करके नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं और अपनी पसंद की टोन सेट कर दें।
also read: YouTube का नया फीचर क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद, अब अलग-अलग…
2. एक ही फोन पर दो WhatsApp अकाउंट चलाएं
अब WhatsApp यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्राइमरी अकाउंट की सेटिंग में जाएं और प्रोफाइल पिक्चर के पास दिखाई देने वाले “+” आइकन पर टैप करें। पॉप-अप मेनू में “Add Account” चुनें और नया अकाउंट सेटअप करें।
3. वॉइस मैसेज के लिए ट्रांसक्रिप्ट फीचर
भीड़भाड़ वाली जगह या व्यस्त समय में लंबे वॉइस मैसेज सुनना मुश्किल हो सकता है। WhatsApp अब वॉइस मैसेज को ट्रांसक्राइब करने का ऑप्शन देता है। इसे पढ़ने के लिए सेटिंग में जाकर “Chats” में जाएं और “Voice Message Transcripts” को मैन्युअली ऑन करें। इसके बाद हर वॉइस मैसेज के नीचे ट्रांसक्राइब बटन दिखाई देगा, जिससे आप मैसेज को टेक्स्ट में पढ़ सकते हैं।
इन आसान लेकिन छिपे हुए फीचर्स का इस्तेमाल करके आप WhatsApp की चैटिंग को और भी सुविधाजनक, तेज और स्मार्ट बना सकते हैं।