वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी का सिक्का, गुलाब का पौधा, धातु का कछुआ, हल्दी की गांठ और कौड़ियां रखना शुभ माना जाता है। जानें इनसे जुड़ी मान्यताएं।
वास्तु शास्त्र में घर की दिशा, बनावट और उसमें रखी वस्तुओं को विशेष महत्व दिया जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर में मौजूद चीजों का सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि घर की सजावट या सामान रखते समय कई लोग वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं। मान्यता है कि कुछ विशेष वस्तुओं को घर में सही तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वातावरण बन सकता है। यहां हम ऐसी ही पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में शुभ माना जाता है। हालांकि, इनसे जुड़े परिणाम आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं।
घर में रखें चांदी का सिक्का
धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से चांदी को बेहद शुभ रत्न माना जाता है। इसके साथ ही वास्तु में भी इसका खास महत्व है। वास्तु के अनुसार घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होता है। चांदी का सिक्का घर में रखने से माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। चांदी के सिक्के को तिजोरी या पूजा स्थल पर रखने से आपको आर्थिक रूप से आप संपन्न हो सकते हैं।
घर में लगाएं गुलाब का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुलाब का संबंध माता लक्ष्मी से है। इसलिए आपको घर में गुलाब का पौधा भी अवश्य लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर घर में गुलाब का पौधा लगा है तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सुखद फल आपको मिल सकते हैं। गुलाब के पौधे को आप घर की छत पर या फिर बालकनी में लगा सकते हैं।
घर में रखें धातु का कछुआ
कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार धातु (पीतल, चांदी) का कछुआ घर में रखने से करियर में उन्नति के पथ पर आप अग्रसर हो सकते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी आपको कछुआ घर में रखने से प्राप्त होती है। घर में रखा धातु का कछुआ घर के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने वाला भी माना जाता है।
घर में रखें हल्दी की गांठ
हल्दी का संबंध देव गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान से माना जाता है। इसलिए आपको घर में हल्दी की गांठ अवश्य रखनी चाहिए। हल्दी की गांठ रखने से सुख-वैभव और संपन्नता आपको जीवन में प्राप्त हो सकती है। आपके करियर में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं और साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है। घर में हल्दी की गांठ रखने के साथ ही गुरुवार के दिन हल्दी के उपाय करके भी आप सुखद फल जीवन में पा सकते हैं।
घर में रखें कौड़ियां
कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से है। ऐसे में अगर आप घर में कौड़ियां रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। आप पांच कौड़ियां लेकर इन्हें मंदिर में माता लक्ष्मी के चरणों में या फिर घर की तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक रूप से आप संपन्न होते हैं।