वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, चेन्नई के खिलाफ 5 छक्के और 4 चौके के साथ इतिहास रच दिया।

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। इस पारी ने आईपीएल के रिकॉर्ड बुक में वैभव को तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में दर्ज कराया।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए। 15 साल के युवा बल्लेबाज ने केवल 17 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए, जब वह छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए।

वैभव की धमाकेदार पारी

वैभव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों को भी प्रभावित किया। उन्होंने अफगानिस्तान के नूर अहमद और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को भी खूब निशाना बनाया। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 300 से अधिक रहा।

also read: IPL 2026: CSK को धोनी के बाद दूसरा झटका, युवा बल्लेबाज…

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक की सूची

वैभव सूर्यवंशी ने अपने अर्धशतक के साथ आईपीएल के सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नाम दर्ज किया:

  • यशस्वी जायसवाल – 13 गेंद, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2023
  • केएल राहुल – 14 गेंद, पंजाब किंग्स, आईपीएल 2018
  • पैट कमिंस – 14 गेंद, कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2022
  • रोमारियो शेफर्ड – 14 गेंद, RCB, आईपीएल 2024
  • वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2026
  • सुनील नरेन – 15 गेंद, KKR, आईपीएल 2017
  • यूसुफ पठान – 15 गेंद, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2014

सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

वैभव ने पिछले साल आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक लगाया था और तब आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उस समय उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 छक्के और 9 चौके लगाए थे। हालांकि, आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 30 गेंद में शतक बनाया था।

वैभव सूर्यवंशी की ये प्रदर्शन न केवल उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचायक है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी साबित हो रही है।

Related posts

क्या क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी के लिए बहुत आसान है? स्टुअर्ट ब्रॉड ने युवा भारतीय सनसनी की जमकर की तारीफ

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार रेड्डी बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यंश शेडगे को मिला मौका

ऋषभ पंत की घर वापसी: दिल्ली कैपिटल्स में लौटे पंत, कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More