आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रखा क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रखा क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा है। 35 गेंदों के शतक के बाद अब उनका अगला बड़ा सपना क्या है, जानें पूरी डिटेल।

आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य क्या है। पिछले साल 2025 में उन्होंने केवल 35 गेंदों पर शतक लगाकर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन वैभव के लिए यह उपलब्धि अब पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स में कहा कि उनका सपना है आईपीएल के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ना। उन्होंने सीधे तौर पर बताया कि उनका निशाना है क्रिस गेल के 175 रनों के ऐतिहासिक स्कोर पर। गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175* रनों की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। यह अब भी आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

also read: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की…

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स से की थी, 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदे गए। अब तक 7 मैचों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

आईपीएल 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Related posts

एशियन गेम्स से वरुण चक्रवर्ती बाहर, साइड स्ट्रेन के चलते विप्राज निगम को टीम इंडिया में मिली जगह

2027 वर्ल्ड कप से पहले युवराज सिंह की टीम इंडिया को सलाह, बोले- कोर ग्रुप बनाकर खिलाड़ियों पर रखें भरोसा

IPL मिनी ऑक्शन भारत में होगा, WPL 2027 के लिए वाराणसी में मैचों की तैयारी? Impact Player पर फैसला अक्टूबर में

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More