Uttarakhand Kawad Yatra 2025: उत्तराखंड में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, मुख्य सचिव ने दिए सख्त दिशा निर्देश

Uttarakhand Kawad Yatra 2025: उत्तराखंड में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, मुख्य सचिव ने दिए सख्त दिशा निर्देश

Uttarakhand Kawad Yatra 2025: उत्तराखंड में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। जानिए पूरा कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था।

Uttarakhand Kawad Yatra 2025: उत्तराखंड में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में आगामी 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसके लिए राज्य के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बैठक में सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे कांवड़ यात्रा के मार्गों पर स्थित स्नान घाटों और पुलों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें। इसके साथ ही यात्रा में शामिल सभी कावंडियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसलिए समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम और सुरक्षा प्रबंध (Uttarakhand Kawad Yatra 2025)

इस वर्ष कांवड़ मेला 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा। पंचक अवधि के अनुसार 13 से 17 जुलाई तक मुख्य कांवड़ यात्रा होगी, जबकि डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालु 20 से 23 जुलाई के बीच कांवड़ यात्रा कर सकेंगे। 23 जुलाई को जलाभिषेक एवं श्रावण शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और पार्किंग के लिए विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। कांवड़ मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र में उचित निगरानी और प्रबंधन किया जा सके। विभिन्न मार्गों पर रूट डाइवर्जन प्लान बनाकर यातायात को सुचारू बनाने की योजना बनाई गई है।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारियों और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण ज्ञान हो और वे हर संभव सहायता के लिए तैयार रहें, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

For more news: Uttarakhand

Related posts

राजपीपला में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब: ‘न्याय की लड़ाई में एकजुट हुई जनता’

बीएलओ: हरियाणा में विशेष संक्षिप्त / गहन सूची पुनरीक्षण अभियान: 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जारी हुए एनुअमरीकरण फॉर्म

डॉ. सुमिता मिश्रा: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ के मरीजों को बड़ी राहत: हरियाणा में खुलेंगे 10 नए उपचार केंद्र, मिलेगी मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More