UP News: UPSRTC ने यूपी में इलेक्ट्रिक बसों के लिए लिया बड़ा निर्णय, इन 5 रूट्स पर चलेंगी 50 बसें, लिस्ट देखें

UP News: UPSRTC ने यूपी में इलेक्ट्रिक बसों के लिए लिया बड़ा निर्णय, इन 5 रूट्स पर चलेंगी 50 बसें, लिस्ट देखें

UP News: शुरूआत में 5 प्रमुख मार्गों पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी इसमें शामिल हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश में यात्रा करने वाले लोगों को अब और बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरणीय परिवहन सुविधाएं मिलने जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, जब उप्र परिवहन निगम और मेसर्स आरजी मोबिलिटी ने वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह एमओयू रिवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें परिवहन निगम MG Mobility से 2.5 से 2.7 रुपये प्रति किलोमीटर प्रशासनिक शुल्क लेगा।

उनका कहना था कि शुरुआत में पांच प्रमुख मार्गों पर कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

  • लखनऊ से अयोध्या तक 5 बसें
  • कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर 10 बस
  • अयोध्या से वाराणसी तक 5 बसें
  • कानपुर-रायबरेली राजमार्ग 15 बसें
  • कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर 15 बसें चलेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों को न सिर्फ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी, बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होंगे, जिससे प्रदूषण कम होगा।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर की उपस्थिति में, निगम का मुख्य प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) और मेसर्स आर.जी. मोबिलिटी का सर्गेई अलेक्जेंडरोविच ने इस अवसर पर हस्ताक्षर किए। उत्तर प्रदेश सरकार की टिकाऊ, स्वच्छ और सुलभ परिवहन व्यवस्था की दिशा में यह पहल बहुत महत्वपूर्ण है।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More