UP News: यूपी सरकार दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शुरू करेगी दफ्तर, ये महत्वपूर्ण कार्य होंगे

UP News: यूपी सरकार दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शुरू करेगी दफ्तर, ये महत्वपूर्ण कार्य होंगे

UP News: यदि उत्तर प्रदेश को जल्द से जल्द वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है तो निवेशकों को राज्य में आने के लिए सुरक्षित वातावरण और आसान प्रक्रियाएं देनी चाहिए।

UP News: योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। ज्यादा से ज्यादा निवेशकों से सीधा संपर्क करने के लिए सरकार ने देश के तीन सबसे बड़े शहरों – नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्ट यूपी के कार्यालयों को खोला जाएगा।

यूपी सरकार इन ऑफिसों से इन्वेस्टर्स को राज्य की निवेश नीति, कारोबारी वातावरण और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देगी। साथ ही, निवेशकों की समस्याओं को तत्काल हल करने की कोशिश की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे यूपी को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के तौर पर दिखाया जाएगा।

निवेश और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे

सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य में लाखों रोजगार के मौके पैदा होंगे और निवेश भी तेज होगा। इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालयों से सरकार देश-विदेश के बड़े निवेशकों से सीधे संपर्क करेगी।

नई दिल्ली स्थित कार्यालय केंद्र सरकार, विदेशी दूतावासों और उद्योग संघों के साथ बेहतर समन्वय बनाने में मदद करेगा। मुंबई का कार्यालय यूपी से बड़ी कंपनियों, निवेशकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को जोड़ेगा, जो देश की फाइनेंशियल कैपिटल में हैं। वहीं बेंगलुरु का ऑफिस राज्य की योजनाओं से जुड़ने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और इनोवेशन से जुड़े लोगों का जरिया बनेगा।

यूपी निवेश क्षेत्र बनेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य यूपी को देश की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था में लाना है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश जल्द से जल्द एक वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए। इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय निवेशकों को राज्य में आने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेंगे।

For more news: UP

Related posts

एक साल में एनीमिया का बोझ 10 अंक कम करने का लक्ष्य, डॉ. सुमिता मिश्रा ने समन्वित प्रयासों पर दिया जोर

CM नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, हिसार क्लस्टर का काम तेज करने के निर्देश

हरियाणा में 35.06 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM नायब सिंह सैनी ने ट्रांसफर किए ₹1,129 करोड़

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More