मकर संक्रांति 2026: उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी नहीं, अब 15 जनवरी को होगी छुट्टी, योगी सरकार का आदेश जारी

मकर संक्रांति 2026: उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी नहीं, अब 15 जनवरी को होगी छुट्टी, योगी सरकार का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति 2026 की सार्वजनिक छुट्टी अब 14 जनवरी नहीं, बल्कि 15 जनवरी को होगी। योगी सरकार ने आदेश जारी कर तारीख में बदलाव किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति 2026 पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव करते हुए अब 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले शासन द्वारा 14 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर 15 जनवरी कर दिया गया है।

आदेश और तारीख में बदलाव

उत्तर प्रदेश शासन ने 17 नवंबर 2025 को वर्ष 2026 के अवकाशों की सूची जारी की थी, जिसमें मकर संक्रांति के अवसर 14 जनवरी को अवकाश के रूप में दर्शाया गया था। लेकिन शासन स्तर पर विचार-विमर्श और आवश्यक बदलाव के बाद निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत अब यह अवकाश 15 जनवरी 2026 को घोषित किया गया है।

also read: योगी सरकार का आयुष्मान भारत योजना पर जोर, गरीबों को समय…

धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व पौष मास में उस दिन मनाया जाता है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन का धार्मिक महत्व मुख्य रूप से स्नान और दान में माना जाता है।

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु दूर-दराज से प्रयागराज पहुंचते हैं और मां गंगा में पवित्र आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह पर्व न केवल पूजा-पाठ का अवसर है, बल्कि परिवार और समाज के साथ खुशी और उत्सव मनाने का भी माध्यम है।

अवकाश की पुष्टि

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 को धार्मिक रूप से मनाई जाएगी, लेकिन सार्वजनिक अवकाश 15 जनवरी 2026 को ही रहेगा। यह कदम कर्मचारियों और छात्रों के लिए अवकाश का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Related posts

सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, करीब दर्जन मांगें मानीं: नायब सिंह सैनी

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक होगी जारी, राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

लाडवा में नायब सिंह सैनी ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऑडिटोरियम का उद्घाटन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More