योगी सरकार ने दोगुना किया शिक्षा मित्र और अनुदेशक का मानदेय, होली पर बड़ा तोहफा

योगी सरकार ने दोगुना किया शिक्षा मित्र और अनुदेशक का मानदेय, होली पर बड़ा तोहफा

योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय दोगुना कर दिया। अप्रैल से शिक्षा मित्रों को 18,000 रुपये और अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, साथ ही 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के लाखों शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए होली पर बड़ा तोहफा दिया है। अप्रैल माह से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय लगभग दोगुना कर दिया जाएगा।

also read: यूपी के किसान अब बनेंगे ‘एग्री-बिजनेसमैन’, कृषि बजट में…

शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र 2026-27 के समापन के दौरान विधान सभा को बताया कि शिक्षा मित्रों को अब प्रतिमाह 18,000 रुपये और अनुदेशकों को 17,000 रुपये मानदेय मिलेगा। इससे पहले शिक्षा मित्रों को 10,000 रुपये और अनुदेशकों को 9,000 रुपये ही मिलते थे। इसके अलावा इनको 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों को याद दिलाया कि पहले शिक्षा मित्रों को केवल 3,000 रुपये दिया जाता था।

शिक्षा क्षेत्र में अन्य वित्तीय प्रावधान

योगी सरकार ने विकास खंडों में कस्तूरबा विद्यालयों के लिए 580 करोड़ रुपये और सीएम कंपोजिट विद्यालयों के लिए 2,382 करोड़ रुपये का बजट सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन को जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए और सभी योजनाओं का लाभ समान रूप से मिलना चाहिए।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More