केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने किया जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने किया जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव: जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल अवसंरचनाओं का किया जा रहा है विस्तार

 केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने रविवार को सेंट ऐन्सलम स्कूल में जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक-बालिका वर्ग) में खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर जिले में खेल संस्कृति को बढावा देने एवं खिलाडियों को खेलों के माध्यम से मंच प्रदान करने हेतु अलवर सांसद खेल उत्सव आयोजित कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में खिलाडियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव एवं टाइगर मैराथन में उत्कृष्ट 700 छात्रा-छात्राओं को 2 जून से एलआईटी कॉलेज में देश के बेहतरीन प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढावा देने हेतु अलवर सांसद सम्पर्क यात्रा के माध्यम से गांव- गांव में यूथ क्लब बनाए जा रहे हैं जिनमें से अब तक 250 यूथ क्लब बना लिए गए हैं। इन यूथ क्लब को गेम्स क्लब के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही जिले की विधानसभा क्षेत्रों में 10 खेल मैदान, भिवाडी में स्टेडियम निर्माण आदि कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने खेलों के कल्चर को विकसित करने हेतु इस बार टाइगर मैराथन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराया जाएगा।
वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि अलवर जिले ने देश को कई अंतरर्राष्ट्रीय खिलाडी दिए हैं जिन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अलवर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से ग्रामीण एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने, खेलों के विकास के लिए 6.63 करोड की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराने की स्वीकृति दिलाने, साईं के हॉकी सेंटर को यथावत रखने तथा बास्केटबाल सेंटर को पुनः प्रारम्भ करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न राष्ट्र स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया तथा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सांसद खेल उत्सव के समर कैम्प की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, भक्तमाला कथा कार्यक्रम में की शिरकत
केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने चिकानी स्थित एलआईटी कॉलेज में आयोजित होने वाले अलवर सांसद खेल उत्सव के समर कैम्प के खेल मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समर कैम्प में खिलाडियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
इससे पूर्व उन्होंने ने अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित श्री भक्तमाल कथा को सुना एवं श्री श्री 108 गंगा दास वेदांती जी का आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहाँ कि धार्मिक आयोजनो से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संचार होता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता व श्री महासिंह चौधरी, श्री संजय नरूका, जिला खेल अधिकारी श्रीमती अंजना शर्मा, श्री राजेन्द्र सैनी, पं. जलेसिंह, श्री ऋषिराज शर्मा, श्री सुजीत नेहरा, श्री पूरण सोनी, श्री पन्नालाल सैनी, श्री संजय खंडेलवाल, श्री पुष्पेन्द्र चौधरी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में खिलाडी मौजूद रहे।
For more news: Rajasthan

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More