Table of Contents
जानें हल्दी वाला दूध पीने के फायदे, सही समय, नींद और इम्यूनिटी पर असर। कौन पी सकता है और किसे बचना चाहिए, एक्सपर्ट की सलाह सहित।
हल्दी वाला दूध भारतीय घरों में सर्दियों का अहम हिस्सा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। यह पेय दूध, हल्दी, काली मिर्च, अदरक और दालचीनी से तैयार होता है और स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
हल्दी वाला दूध के प्रमुख फायदे
-
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार: हल्दी दूध में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। यह सर्दियों में सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाव में सहायक है।
-
जोड़ों और मांसपेशियों में राहत: विशेषकर बुजुर्गों के लिए हल्दी वाला दूध गठिया, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में आराम देने में मदद करता है।
-
बेहतर नींद और गले की देखभाल: हल्दी दूध गले की खराश को शांत करता है और नींद को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है।
also read: Dehydration Signs: पानी की कमी के खामोश संकेत – प्यास…
सोने से ठीक पहले हल्दी दूध पीना सही है?
हालांकि हल्दी दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, लेकिन सोने से ठीक पहले इसे पीना हमेशा सही नहीं होता। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार:
-
रात के खाने और हल्दी दूध के बीच कम से कम 1–2 घंटे का अंतर होना चाहिए।
-
हल्दी दूध कैलोरी से भरपूर होता है और इसे तुरंत पीकर सो जाने से पाचन पर असर पड़ सकता है।
-
डायटीशियन चारू सदाना के अनुसार हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और यह पाचन में भी मदद करता है।
-
भारी भोजन के तुरंत बाद या सोने से पहले पीने पर कुछ लोगों में एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
किन लोगों को हल्दी दूध से बचना चाहिए?
-
गॉलब्लैडर की समस्या वाले लोग – हल्दी पित्त के उत्पादन को बढ़ा सकती है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।
-
ब्लड थिनर दवा लेने वाले लोग – हल्दी खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है और ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकती है।
-
आयरन की कमी वाले लोग – हल्दी आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकती है।
-
गर्भवती महिलाएं, लिवर रोग या सर्जरी की योजना वाले लोग – हल्दी दूध का नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
सही मात्रा और समय पर हल्दी वाला दूध पीना सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है।