द फैमिली मैन 3 रिलीज डेट: मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 का खुलासा कल होगा

द फैमिली मैन 3 रिलीज डेट: मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 का खुलासा कल होगा

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट कल होगी अनाउंस। जानें प्राइम वीडियो के नए टीज़र और श्रीकांत तिवारी के मिशन से जुड़ी हर जानकारी।

फैंस के लंबे इंतजार के बाद अब मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट की जानकारी जल्द ही सामने आने वाली है। इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज के पहले दो सीजन हिट रहे हैं और अब फैंस बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके फैंस को खुशखबरी दी है। वीडियो में बताया गया है कि द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट कल अनाउंस की जाएगी। प्राइम वीडियो ने लिखा: “श्रीकांत तिवारी रास्ते में हैं। द फैमिली मैन की रिलीज डेट कल अनाउंस होगी।”

फैंस इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वे श्रीकांत तिवारी के नए मिशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

also read: 35 साल की उम्र में सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, हार्ट अटैक बना…

इस साल की शुरुआत में, प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन 3 का पहला टीज़र जारी किया था। इस टीज़र ने दर्शकों को एक रोमांचक सीक्वल की झलक दिखाई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, डार्क ह्यूमर और फैमिली स्ट्रगल का बेहतरीन मिश्रण है। टीज़र में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट पर चीन के एक गुप्त हमले की कहानी का हिंट भी दिया गया था।

इस सीजन के निर्देशक राज और डीके हैं, साथ ही सुमन कुमार और तुषार सेठ भी निर्देशन में शामिल होंगे। डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं।

Related posts

हनुमान अंश’ बनेगी ट्रिलॉजी! तीसरी फिल्म में दिखेगा नीम करोली बाबा का ग्लोबल कनेक्शन

कैटरीना कैफ कभी डांस में थीं ‘जीरो’? ‘शीला की जवानी’ ने बदल दिया पूरा करियर

मां बनने के बाद करियर पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मातृत्व के बाद भी मिल रहा है शानदार काम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More