एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा स्पॉन्सर नाम? बीसीसीआई ने दिया नया अपडेट

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा स्पॉन्सर नाम? बीसीसीआई ने दिया नया अपडेट

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया बिना स्पॉन्सर की जर्सी पहनकर खेलेगी। बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन शुरू किए हैं, लेकिन ड्रीम 11 के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद इस बार जर्सी पर कोई स्पॉन्सर नहीं होगा।

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के शुरुआत से पहले टीम इंडिया (Team India) की जर्सी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बीसीसीआई (BCCI) ने स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार टीम इंडिया की जर्सी पर किसी स्पॉन्सर का नाम नजर नहीं आ सकता है। इसका कारण है बीसीसीआई और पहले के स्पॉन्सर ड्रीम 11 (Dream 11) के बीच का कॉन्ट्रैक्ट अचानक खत्म होना।

टीम इंडिया की जर्सी पर स्पॉन्सर की तलाश जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2 सितंबर से नए स्पॉन्सर के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर रखी गई है। इसका मतलब साफ है कि एशिया कप के दौरान टीम इंडिया की जर्सी पर कोई स्पॉन्सर नहीं होगा। भारतीय टीम 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में बिना स्पॉन्सर के जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी।

Also Read: UP T20 League 2025: रिंकू सिंह ने 12 गेंदों में किया…

ड्रीम 11 के साथ करार हुआ खत्म

ड्रीम 11 टीम इंडिया का पिछला स्पॉन्सर था, लेकिन भारत सरकार के ऑनलाइन मनी गेमिंग पर नए कानून लागू होने के बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म हो गया। नए नियमों के तहत फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। बीसीसीआई ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकार के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे।

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया तैयार

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा भी कर दी है। इस बार टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ होगा। खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से सीधे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की नजरें जीत पर होंगी।

Related posts

BCCI का IPL 2026 के लिए नया आदेश; खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक

डोप टेस्ट मिस करने पर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा मुश्किल में; नाडा ने ‘वियरअबाउट’ विफलता के लिए जारी किया नोटिस

KKR vs DC IPL 2026: 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी पर ड्वेन ब्रावो का बड़ा अपडेट, प्लेऑफ के लिए केकेआर को चाहिए 5 में से 5 जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More