TD power Share: खबर आते ही शेयरों में उछाल, कंपनी को अमेरिका से ₹77 करोड़ का काम मिला

TD power Share: खबर आते ही शेयरों में उछाल, कंपनी को अमेरिका से ₹77 करोड़ का काम मिला

TD power Share: टी डी पावर लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को तेजी आई है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी अमेरिका से मिले काम के बाद दर्ज की गई है। TD Power को 77 करोड़ रुपये का काम मिला है।

TD power Share: टी डी पावर सिस्टम्स के शेयरों ने मंगलवार को चार प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी। 2 जुलाई को कंपनी के शेयरों में हुई तेजी का कारण अमेरिकी कंपनी से मिली करोड़ों रुपये का काम है। कम्पनी ने इस परियोजना की जानकारी शेयर बाजार को दी है।

77.50 करोड़ रुपये का काम मिला

टी डी पावर सिस्टम्स ने कहा कि 2 जुलाई को उन्हें एक अमेरिकी कंपनी से गैस टरबाइन जनरेटर बनाने का काम मिला है। यह कार्य कंपनी को 77.50 करोड़ रुपये देगा। इन जनरेटर्स को जनवरी 2025 से अगस्त 2025 के बीच कंपन से भेजा जाएगा। कंपनो को यह काम मिलने से पता चलता है कि विदेशी बाजार में उसके उत्पादों की मांग है।

शेयरों में 4% की वृद्धि

कम्पनी के शेयर आज बीएसई में 4.16 प्रतिशत की तेजी से 376.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। यह स्टॉक दोपहर 3 बजे करीब 3 प्रतिशत की उछाल के साथ 371.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। TD Power के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 50.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 6 महीने से स्टॉक रखने वाले निवेशकों को 39 प्रतिशत का मुनाफा मिला है।

काम क्या करती है कंपनी?

टी डी पार एसी जनरेटर बनाने के मामले एक अग्रणी कंपनी है। कंपनी स्टीम, हाइड्रो, डीजल, विंड और गैस टरबाइन बनाती है। साथ ही, कंपनी सोलर और जियोथर्मल थर्मल के लिए विशिष्ट जनरेटर बनाती है।

कंपनी का 52 वीक हाई लेवल 397.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 225.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5808.47 करोड़ रुपये का है।

 

 

 

Related posts

कोफॉर्ज को यूरोप से मिला $230M का बड़ा AI प्रोजेक्ट, शेयरों में आई तेजी

ऐक्सिस एएमसी ने ऐक्सिस सिक्योरिटीज के पीएमएस कारोबार का किया अधिग्रहण, एचएनआई सेगमेंट में स्थिति होगी मजबूत

शेयर बाजार समाचार: 24 जुलाई को बाजार में गहराया बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी पस्त

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More