टाटा मोटर्स ने Nexon.ev और Curvv.ev इलेक्ट्रिक कारों पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी की घोषणा की। जानें इसका लाभ और पूरी डिटेल्स।
टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की दुनिया में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने अपनी दो लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों—Nexon.ev 45 kWh और Curvv.ev—पर लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी देने की घोषणा की है। यह फीचर EV खरीदने की चिंता को काफी हद तक खत्म कर सकता है।
वारंटी की खास बातें
-
दोनों मॉडल—Nexon.ev और Curvv.ev—मे बैटरी पर कोई लिमिट नहीं होगी; बैटरी खराब होने या रखेंचेज की टेंशन अब नहीं रहेगी।
-
पहले यह सुविधा केवल Harrier.ev में ही उपलब्ध थी, जिसे अब इन दो मॉडल्स में बढ़ाया गया है।
लाभार्थी कौन होंगे?
-
नई कार खरीदने वाले—Nexon.ev या Curvv.ev जो अभी खरीद रहे हैं, उन्हें यह वारंटी अपने आप मिलेगी।
-
पहले से टाटा EV चला रहे पुराने ग्राहक भी इस लाभ का हिस्सा बन सकते हैं।
-
नए खरीदारों (first owner) को 50,000 रुपये की लॉयल्टी डिस्काउंट भी मिलने की घोषणा की गई है।
क्या बदल सकता है?
-
बैटरी टेंशन: बैटरी भारत में EV का सबसे महंगा पार्ट होती है—अब वारंटी में इसे समाहित करके खरीददारों का भरोसा हासिल किया जा रहा है।
-
रीसेल वेल्यू बेहतर होगी, क्योंकि हाथ बदली गई बैटरी की चिंता खत्म है।
-
EV की मेंटेनेंस लागत और फ्यूल खर्च पेट्रोल-डीजल वाहनों से काफी कम होते हैं—10 वर्ष में ₹8–9 लाख तक की बचत संभव है।
कंपनी की प्रतिक्रिया
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के सीसीओ विवेक श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि कंपनी ग्राहकों को एक भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार EV अनुभव देना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह नया कदम भारत में EV अपनाने की गति को और तेज करेगा।
For more news: Technology