स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत डी.सी. सागर सेतिया ने छात्रों से की विशेष मुलाक़ात

“स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत डी.सी. सागर सेतिया ने छात्रों से की विशेष मुलाक़ात

– डिप्टी कमिश्नर के साथ बिताए कुछ घंटों के कार्यक्रम से छात्रों में उमड़ा अलग ही उत्साह

– छात्रों से कहा: पूरी मेहनत और लगन से हर मंज़िल को पाया जा सकता है

 

मोगा, 11 जुलाई

पंजाब सरकार मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इसी कड़ी में ज़िला प्रशासन मोगा भी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य कर रहा है। पंजाब सरकार की “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्यक्रम है, जिससे विद्यार्थियों को ज़मीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब के आईएएस, आईपीएस व अन्य उच्च अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों से मुलाकात करते हैं और अपने संघर्षों, अनुभवों व सफलता की कहानियां साझा करते हैं ताकि बच्चों को एक नई दिशा मिल सके और वे भी अपने पसंदीदा क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकें।

 

इन्हीं विचारों को डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने उस समय साझा किया जब वे “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस बाघापुराना के विद्यार्थियों से खास बातचीत करने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ एस.डी.एम. बाघापुराना श्री बेअंत सिंह सिद्धू, ज़िला माल अधिकारी श्री लक्षय गुप्ता, डिप्टी ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री गुरदियाल सिंह मठाड़ू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का विद्यार्थियों से संवाद केवल प्रेरणादायक ही नहीं बल्कि ऐसा दुर्लभ अवसर होता है जो सामान्य रूप से छात्रों को नहीं मिलता। आम घरों के छात्रों के लिए उच्च पदों पर बैठे अफसरों से मिलना और उनकी जीवन यात्रा को जानना किसी सपने के पूरे होने जैसा होता है। इस प्रयास से छात्र न सिर्फ यह समझते हैं कि उनकी रुचि किस क्षेत्र में हो सकती है बल्कि यह भी सीखते हैं कि वे अपने मनचाहे क्षेत्र में आगे कैसे बढ़ सकते हैं।

 

डिप्टी कमिश्नर के साथ बिताए कुछ घंटों ने छात्रों के अंदर विशेष उत्साह भर दिया क्योंकि श्री सेतिया ने उनसे एक दोस्त की तरह संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गरीबी, रुकावटों, सामाजिक दबाव या अन्य कठिनाइयों की परवाह किए बिना अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

 

श्री सागर सेतिया ने अपने आईएएस बनने के सफर में आई चुनौतियों व कठिनाइयों को ईमानदारी से छात्रों के साथ साझा किया और कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से दुनिया की कोई भी मंज़िल प्राप्त की जा सकती है।

 

इस अवसर पर स्कूल में एक सुझाव बॉक्स भी लगाया गया, जिसमें छात्र वे सभी सुझाव डाल सकते हैं जो वे स्कूल में बदलाव या नई सुविधाओं के रूप में देखना चाहते हैं। ज़िला प्रशासन और शिक्षा विभाग इन सुझावों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगा।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More