SuperGrok: एलन मस्क ने कर दिया बड़ा एलान, छात्रों को मिलेगा सुपरग्रोक फ्री में, जानें क्या है ऑफर

SuperGrok: एलन मस्क ने कर दिया बड़ा एलान, छात्रों को मिलेगा सुपरग्रोक फ्री में, जानें क्या है ऑफर

xAI के इंजीनियर Arno Gau ने एक अन्य पोस्ट में स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को Grok.com पर SuperGrok की सुविधा सिर्फ दो महीने के लिए मुफ्त में मिलेगी. यह सुविधा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को.edu ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा।

Elon Musk ने हाल ही में एक पोस्ट में कहा कि छात्रों को SuperGrok फ्री में उपलब्ध है, लेकिन इस ऑफर के साथ कुछ शर्तें हैं, जो आपको जानना चाहिए। xAI के इंजीनियर Arno Gau ने एक अन्य पोस्ट में स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को Grok.com पर SuperGrok की सुविधा सिर्फ दो महीने के लिए मुफ्त में मिलेगी. यह सुविधा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को.edu ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि.edu डोमेन केवल अमेरिकी विश्वविद्यालयों को दिया जाता है, इसलिए भारत में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. हालांकि, Gau ने कहा कि वे भविष्य में दूसरे देशों के “edu-जैसे” ईमेल एड्रेस भी सपोर्ट करेंगे।

छात्रों को हो रही है परेशानी

Gau की पोस्ट पर कई विद्यार्थियों ने बताया कि वे.edu ईमेल होने के बावजूद SuperGrok में रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आर्नो गौ ने सुझाव दिया कि साइन अप करने में कोई समस्या हो तो xAI सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

SuperGrok का क्या अर्थ है?

SuperGrok, दरअसल X Premium+ सब्सक्रिप्शन का ही एक वर्जन है, लेकिन यह सिर्फ Grok AI चैटबॉट यूज करने वालों के लिए है. यानी, अगर आप X (पहले Twitter) की प्रीमियम सेवाओं में रुचि नहीं रखते लेकिन Grok AI का ही उपयोग करना चाहते हैं, तो SuperGrok आपके लिए है। इसमें X Premium+ के सभी AI फीचर्स हैं।

SuperGrok एक अच्छा टूल है जो कोडिंग, रिसर्च या साइंटिफिक कामों में AI की मदद करना चाहते हैं, लेकिन अभी इसका मुफ्त डाउनलोड सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है। भारत के विद्यार्थियों को इंतजार करना होगा, जब तक कि xAI अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को भी सपोर्ट नहीं करेगा।

For more news: Technology

Related posts

Instagram का नया फीचर, अब Tagged Posts को मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखा सकेंगे यूजर्स

Windows के लिए Google Gemini ऐप लॉन्च, Alt + Space से तुरंत खुलेगा AI असिस्टेंट

Nubia NaviX Ultra 16 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,100mAh बैटरी और 7.62mm स्लिम डिजाइन से मचाएगा धूम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More