US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने फैंस को अपडेट दिया, कहा ‘मैं सेफ हूं, पैनिक न फैलाएं’ और पीएम मोदी से मदद मांगी।
अभिनेत्री सोनल चौहान ने यूएस-ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुबई में अपने फंसे होने की स्थिति को लेकर फैंस को अपडेट दिया। सोनल ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक मैसेज में लिखा, “मैं सेफ हूं और सभी अथॉरिटीज़ हर संभव कोशिश कर रही हैं कि सभी सुरक्षित रहें। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है।”
पैनिक न फैलाने की अपील
सोनल ने दुबई की स्थिति को लेकर फैंस और जनता में फैल रहे डर को कम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यकीनन, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। सब कुछ पूरी तरह नियंत्रण में है। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि पैनिक न फैलाएं और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।”
पीएम मोदी से मदद की अपील
इससे पहले, सोनल चौहान ने भारत सरकार से मदद की अपील की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए लिखा कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण वह भारत वापस नहीं लौट पा रही हैं और सुरक्षित मार्गदर्शन और सपोर्ट की आवश्यकता है। उनका मैसेज था, “माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं दुबई में फंसी हुई हूं, फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और मुझे भारत लौटने का कोई साफ़ रास्ता नहीं मिल रहा। मैं सरकार से सुरक्षित वापसी और गाइडेंस की रिक्वेस्ट कर रही हूं।”
also read: दीपिका पादुकोण का इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हाथ से गया, ‘कल्कि…
फैंस के लिए राहत
सोनल चौहान की यह घोषणा फैंस और मीडिया के लिए राहत भरी खबर साबित हुई। उन्होंने न केवल अपनी सुरक्षा की पुष्टि की बल्कि पैनिक फैलने से रोकने का भी संदेश दिया। उनके अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने राहत की सांस ली और उनकी सुरक्षित स्थिति की जानकारी साझा की।