SL Vs BAN: चोटिल हुए वानिंदु हसरंगा, टीम को बड़ा झटका, सीरीज से हुये बाहर

SL Vs BAN: चोटिल हुए वानिंदु हसरंगा, टीम को बड़ा झटका, सीरीज से हुये बाहर

SL Vs BAN: Sri Lanka को T20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए कप्तान असलंका का बयान और पूरी डिटेल।

SL Vs BAN: श्रीलंका क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू होने वाली T20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि श्रीलंकाई कप्तान चारिथ असलंका ने की।

चोट के कारण Hasaranga T20 Series से बाहर (SL Vs BAN)

वानिंदु हसरंगा को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके चलते उन्हें पूरी T20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। कप्तान असलंका ने कहा- “हसरंगा का बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे हमारे व्हाइट-बॉल क्रिकेट के सुपरस्टार हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम के संतुलन को प्रभावित करेगी।”

वनडे सीरीज में श्रीलंका की शानदार जीत (SL Vs BAN)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें श्रीलंका ने 2-1 से जीत दर्ज की।

  • पहला वनडे (कोलंबो): श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया

  • दूसरा वनडे: बांग्लादेश ने वापसी करते हुए 16 रनों से जीत हासिल की

  • तीसरा वनडे (पल्लेकेले): श्रीलंका ने 99 रनों से बाजी मारी और सीरीज अपने नाम की

हसरंगा का प्रदर्शन वनडे सीरीज में

  • पहला वनडे: 2 विकेट

  • दूसरा वनडे: 3 विकेट

  • तीसरा वनडे: 2 विकेट
    कुल: 7 विकेट

हसरंगा ने पूरी सीरीज में बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान किया और अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदला।

SL Vs BAN T20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला T20: 10 जुलाई 2025

  • दूसरा T20: 12 जुलाई 2025

  • तीसरा T20: 14 जुलाई 2025

वानिंदु हसरंगा की गैरहाजिरी में टीम में नए स्पिनर को मौका मिल सकता है।

For more news: Sports

Related posts

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन के एक जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

क्या BCCI पर लागू होगा National Sports Governance Act 2025? सुप्रीम कोर्ट के सवाल से बढ़ी हलचल

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा बाहर; यश ठाकुर की एंट्री

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More