श्रद्धा आर्या ने अपने जुड़वां बच्चों सिया और शौर्य का चेहरा पहली बार रिवील किया। एक साल के बच्चों की क्यूटनेस पर फैंस हुए फिदा, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी झलकियाँ।
टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने जुड़वां बच्चों सिया और शौर्य का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर रिवील किया। श्रद्धा और उनके पति राहुल नांगल ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन शेयर किया, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
श्रद्धा आर्या के जुड़वां बच्चे 29 नवंबर को एक साल के हो गए थे। जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए श्रद्धा ने बच्चों की क्यूटनेस की झलक दिखाई।
View this post on Instagram
बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियाँ
श्रद्धा की पोस्ट में सिया और शौर्य को टेबल पर बैठे हुए और अपने बर्थडे आउटफिट्स में बेहद प्यारे देखा जा सकता है। बेटे के लिए व्हाइट शर्ट और ब्लू ट्राउजर के साथ मैचिंग बो टाई और बेटी के लिए पिंक-और-ब्लू फ्रॉक चुनी गई थी।
also read: रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ सीन की नकल पर मांगी माफी,…
एक अन्य फोटो में श्रद्धा ने पिंक वन-शोल्डर ड्रेस पहनकर बेटे को गोद में लिया हुआ था, जबकि उनके पति राहुल व्हाइट शर्ट, बेज पैंट और पिंक जैकेट में बेटी को गोद में लिए नजर आए। वहीं, बच्चों के बर्थडे केक पर इंद्रधनुष और गुब्बारों की डिटेल्स देखी जा सकती हैं।
श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, “सिया और शौर्य, हमारे छोटे टॉरनेडो ऑफिशियली ONE हो गए हैं।” पोस्ट के माध्यम से श्रद्धा ने अपने फैंस को अपने जुड़वां बच्चों का चेहरा दिखाते हुए खुशी और उत्साह साझा किया।
फैंस ने तस्वीरों पर प्यार लुटाया और बच्चों की क्यूटनेस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। श्रद्धा आर्या की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।