सपना चौधरी का ट्रोल्स को करारा जवाब: “मेरी जगह आकर देखो”

सपना चौधरी का ट्रोल्स को करारा जवाब: "मेरी जगह आकर देखो"

सपना चौधरी ने अपने वायरल वीडियो में ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहां “मेरी जगह आकर देखो और फिर सिखाओ कि क्या करना चाहिए”। जानें उनके करियर और देसी अंदाज के बारे में।

हरियाणवी डांसर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर शख्सियत सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स और सलाह देने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “मेरी जगह आकर देखो, फिर सिखाओ कि क्या करना चाहिए।” सपना के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और उनके फैंस इसे खूब सराह रहे हैं।

सपना चौधरी का देसी अंदाज हुआ वायरल

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बेबी पिंक पटियाला सूट पहने हुए गलियों में बड़े दिलकश अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं। उनका ये देसी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सपना चौधरी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस वीडियोज, शायरी और देसी अंदाज शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बात भी साझा की है, जो उनके फैंस को गहरी छाप छोड़ रही है।

also read: Kishkindhapuri OTT Release: ‘किष्किंधापुरी’ अब ओटीटी पर,…

सपना ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

इस वीडियो के कैप्शन में सपना चौधरी ने उन लोगों को कड़ा जवाब दिया, जो उन्हें ट्रोल करते रहते हैं या सलाह देते रहते हैं। सपना ने लिखा, “मुझे सबर (सब्र) करने की नसीहत न दीजिए, मेरी जगह आइए और सह के दिखाइए।” इस वीडियो में सपना ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 90 के दशक के हिट गाने ‘छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो’ को चुना, जिसे मशहूर गायक कुमार सानू ने गाया था। यह गाना सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना चौधरी का करियर

सपना चौधरी ने बहुत कम उम्र में स्टेज परफॉर्मेंस शुरू की थी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम करना शुरू किया और फिर रागनी पार्टियों में हिस्सा लिया। उनका पहला बड़ा ब्रेक ‘सॉलिड बॉडी रै’ गाने से मिला, जिसके बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद सपना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सपना ने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली। फिर बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने आइटम सॉन्ग किए और अपनी अलग छाप छोड़ी। ‘नानू की जानू,’ ‘वीरे की वेडिंग,’ और ‘भांगओवर’ जैसी फिल्मों में उनके डांस नंबर काफी चर्चा में रहे।

Related posts

Shah Rukh Khan: CJP प्रदर्शन पर शाहरुख खान के समर्थन का पोस्ट निकला फर्जी, जानें क्या है वायरल स्क्रीनशॉट का सच

रामायण पार्ट 1: नमित मल्होत्रा ने किया बड़ा ऐलान, सोनी पिक्चर्स संग ग्लोबल पार्टनरशिप के चलते टला ‘रामायण’ का मच-अवेटेड ट्रेलर

अभिनेत्री ईवा ग्रोवर का पूर्व पति हैदर अली खान पर सनसनीखेज खुलासा: ‘डायरेक्टर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का बनाया था दबाव’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More